शाम की चाय के साथ स्नैक्स में आजमाए स्वीट कार्न टिक्की, चटपटा स्वाद आएगा पसंद #Recipe

By: Ankur Tue, 22 June 2021 08:16:50

शाम की चाय के साथ स्नैक्स में आजमाए स्वीट कार्न टिक्की, चटपटा स्वाद आएगा पसंद #Recipe

घरों में ऐसे कई तरह के स्नैक्स बनाए जाते हैं जो सभी को पसंद आए और किसी भी समय खाए जा सकें। ऐसे में आज हम आपके लिए स्वीट कार्न टिक्की बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका चटपटा स्वाद सभी को पसंद आएगा। शाम की चाय के साथ भी इसका लुत्फ़ उठाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

उबले मैश्ड आलू - 2
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
ब्रेड क्रम्बस - 2 बड़े चम्मच
पोहा - 1/2 कप (5 मिनट पानी में भिगा हुआ)
बेसन - 2 से 3 बड़े चम्मच
स्वीट कॉर्न - 1/2 कप (उबले हुए)

sweet corn tikki recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)

बनाने की विधि

- एक बाउल में आलू, स्वीट कार्न, ब्रेड क्रम्बस और पोहा मिलाएं।
- अब इसमें बेसन, हरी मिर्च, अदरक, चाट मसाला, हरा धनिया और नमक मिलाएं।
- मिश्रण को हाथों से मसलें।
- अब इससे छोटे-छोटे गोले बनाकर टिक्की का आकार दें।
- पैन में मीडियम आंच पर तेल गर्म करें।
- अब इसमें टिक्कियां तलें।
- तैयार टिक्की को सर्विंग प्लेट में निकाल कर हरी चटनी व टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com